Uttarakhand: Video; मसूरी के घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया गया अटल उत्कृष्ट विद्यालय, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उदघाटन

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी: प्रदेश में शिक्षा शिक्षण एवं शैक्षणिक कार्यों में उच्च मापदंड स्थापित करने हेतु देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को समर्पित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रत्येक विकासखंड में दो दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय दिए गए हैं। आप  को बतादें कि मसूरी के घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है जिसका उदघाटन सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी एजुकेशन का हब है और यहां पर बड़े-बड़े कान्वेंट स्कूल है। इन कान्वेंट स्कूलों में बड़े लोगों के बच्चे पढ़ते हैं और जो यहां के स्थानीय और गरीब परिवार के बच्चे हैं, वह इन स्कूलों में नहीं पढ़ पाते हैं। जिसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है जिससे यहां के गरीब परिवारों के बच्चे यहां पढ़ सके और अच्छी शिक्षा ले सके। उन्होंने कहा की घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज को 5 साल के अंदर मसूरी के कान्वेंट स्कूल जैसा बनाया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like