VIDEO Uttarakhand: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की हल्द्वानी, खटीमा व श्रीनगर में ताबड़तोड़ रैलियां, उमड़ा जनसैलाब

Please Share
हल्द्वानी/खटीमा/श्रीनगर: आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हल्द्वानी व खटीमा में ताबड़तोड़ रैलियां की। प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं।
इस क्रम में आज हल्द्वानी व खटीमा में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमाला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि “मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। पूरे देश की नीतियां सिर्फ दो उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो प्रधानमंत्री के मित्र हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है।
प्रियंका ने कहा कि “एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है, जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। यहां पलायन ज्यादा है। यह तब होता है, जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके राज्य में सब कुछ है, हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर है, लेकिन रोजगार नहीं। लोग नौकरी के लिए यहां से पलायन कर रहे हैं।”
देखें क्या कुछ कहा प्रियंका गाँधी ने।
हल्द्वानी में प्रियंका गांधी स्वाभिमान रैली में।

https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/videos/487270876180340/

खटीमा में प्रियंका गांधी स्वाभिमान रैली में।

https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/videos/343123547704386/

श्रीनगर में प्रियंका गांधी स्वाभिमान रैली में।

https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/videos/1067239344008594/

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like