Dehradun: भारी बारिश के चलते देहरादून में कल स्कूलों की छुट्टी घोषित, जिलाधिकारी ने किए आदेश जारी

Please Share
देहरादून (Dehradun): देहरादून जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मुकुल कुमार सती के द्वारा कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भारी बारिश के लाइट को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 
निर्देश में कहा गया है कि समस्त प्रधानाचार्य राoइoकाo राoउoमाoवि0,राo प्राo विo,राo जूनियर, अशासकीय शासकीय विदयालय (जूनियर /माध्यमिक )/ निजी विदयालय/ आंगनवाडी केंद्र/मदरसे को अवगत कराना है, कि जैसा की आप विज्ञ है कि कल दिनांक 26-09-2022 को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर विदयालय पूर्व से ही बंद हैं। साथ ही ज़िला अधिकारी देहरादून द्वारा मुझे यह कहने के निर्देश प्राप्त हुए है कि भारी वर्षा एवं छात्र छात्राओ के सुरक्षा के दृष्टिगत भी दिनांक 26-09-2022 को समस्त शिक्षण संस्थान, शासकीय, आशस्कीय निजी विदयालय, पूर्णतः बंद रहेंगे। अतः उक्त के क्रम में संबंधित संस्थाध्यक्षो को निर्देशित किया जाता है की उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन करना सुनिश्चित करें। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like