Video Pithoragarh: गूगल पे (Google Pay) से गलत एकाउन्ट नम्बर पर ट्रान्सफर हुए पैसे, साइबर सैल टीम पिथौरागढ़ ने कराये वापस

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आर्मी कैम्प पिथौरागढ़ निवासी शिकातयकर्ता गोविन्द सिंह द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनसे गलती से गूगल पे (Google Pay) से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में 40,000/- रूपये ट्रान्सफर हो गये हैं। बाद पुलिस जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की साइबर सैल टीम द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक कर आवश्यक पत्राचार करने के पश्चात शिकायतकर्ता उपरोक्त के खाते में दिनांक 05.12.2022 को 40,000/- रु. वापस करवाये गए। शिकायत कर्ता द्वारा पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।
पुलिस की साइबर सैल टीम में उपनिरिक्षक प्रियंका इजराल प्रभारी साइबर सैल, कांस्टेबल विपिन ओली, कांस्टेबल मनोज कुमार व महिला कांस्टेबल गीता पवार शामिल थे। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like