Video: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बारे में अधिकारियों से ली जानकारी, समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनकी माता जी से दूरभाष पर वार्ता कर हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, उन्होंने सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like