Video बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में पहली बार कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन, यू.पी राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा पंजाब एवं नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Please Share
नरेंद्र सिंह बिष्ट की रिपोर्ट;
बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में पहली बार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसमें यू.पी, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब एवं नेपाल के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढिया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ने संयुक्त रूप से किया गया।
प्रथम दिन 11 मैच खेले गए जिसमे 22 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रथम कुश्ती पहलवान संदीप हरियाणा व भगत काशीपुर के बीच हुई, जिसमें भगत काशीपुर विजय हुए। इसी तरह अन्य कुश्ती मैच राजस्थान के कालू पहलवान व गोरखपुर के अंकित पहलवान, पहलवान राजू थाप देहरादून व पहलवान अशोक पंजाब, पहलवान मोहित दिल्ली व ज्वाला सिंह राजस्थान तथा हरियाणा के पहलवान राहुल व पंजाब के पहलवान भारत के बीच कुश्ती मुकाबले हुए। आज 12.00 बजे कुश्ती मुकाबले के आयोजित होंगे। शनिवार को उत्तराखंड के पहलवान राजू थापा देहरादून व काशीपुर के पहलवान भगत ने सबका दिल जीता।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि उत्तरायणी मेले में पहली बार दंगल का आयोजन अपने आप में अनूठी पहल है। यहां के युवाओं के लिए यह एक प्रेरणा के तौर पर है, जो इस विधा में आगे बढना चाहते है, वे इन खेलों से सीख लें। खेलेगा इंडिया, तभी बढेगा इंडिया वाक्य असल मायने में ऐसे खेलों के आयोजन से सार्थक हो रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like