Doon Police: बंद घर मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त के कब्जे से चोरी की LED TV व 2 गैस सिलेण्डर हुए बरामद

Please Share
देहरादून: दून पुलिस (Doon Police) से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनाक 09/08/2024 को वादी फिरोज अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी महमूदनगर शंकरपुर, सहसपुर के द्वारा थाना सहसपुर पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके घर का ताला तोड़ कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनकी LED TV 24 इंच व 2 गैस सिलेण्डर चोरी करते हुए घर मे अन्य सामान को नुकसान पहुँचाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर में तत्काल सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों के cctv कैमरों को चेक किया गया। साथ ही घटना के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए घटना के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10/08/2024 को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आशिक पुत्र सलीम को रामपुर मेन्टल अस्पताल जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान LED TV24 inch तथा 2 गैस सिलेण्डर बरामद किये गये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like