अनशन के समर्थन में भाजपाइयों की इस्तीफा की चेतावनी! विधायक के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

Please Share
नरेंदर बिष्ट की रिपोर्ट; 
बागेश्वर: पालड़ीछीना – कंनगाड़छीना – जैनकरास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सैनिक पुत्र फतेह सिंह द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन आज भी जारी रहा।
प्रशासन- शासन के आन्दोलन की अनदेखी करने पर छेत्र वासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आज शाम तक सड़क को लेकर सकारात्मक जवाब नहीं मिलने की दशा में छेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
वहीं क्षेत्र की जनता द्वारा चार दिनो से अनिश्चितकालीन आंदोलन आज शाम बागेश्वर जिले के विधायक चंदन राम दास द्वारा आंदोलन कारी स्वतंत्रत्रा सैनानी फतेह सिह करायत को जूस पीलाकर समाप्त किया गया। विधायक चंदन राम दास द्वारा क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया गया कि बहुत ही जल्द क्षेत्र की जनता का समस्या का हल किया जाऐगा और आगे का कार्य व डामरीकरण का कार्य भी किया जाऐगा।

अनशन के समर्थन में भाजपाइयों की इस्तीफा की चेतावनी! विधायक के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त 2 Hindi News Bharat »

अनशन के समर्थन में भाजपाइयों की इस्तीफा की चेतावनी! विधायक के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त 3 Hindi News Bharat »

You May Also Like