LPG Supply, गढ़ी कैंट में सीएम धामी का औचक निरीक्षण; गैस आपूर्ति की जमीनी हकीकत का लिया जायजा

Please Share
देहरादून: LPG Supply; उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में राजधानी के गढ़ी कैंट क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण कर रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल संचालकों से संवाद किया, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए एकजुट रहने का आह्वान भी किया।
रेस्टोरेंट संचालक ने मुख्यमंत्री को बताया कि हालांकि आपूर्ति में आंशिक कमी आई है, लेकिन वर्तमान में काम सुचारू रूप से चल रहा है। ईंधन बचाने के लिए रेस्टोरेंट द्वारा तंदूर के उपयोग को बढ़ाने की पहल की गई, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गैस आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन यदि आने वाले समय में परिस्थितियां कठिन होती हैं, तो देश को फिर से उसी एकजुटता और धैर्य का परिचय देना होगा जैसा कोरोना महामारी के दौरान दिया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह हमने मिलकर कोविड की चुनौती को मात दी थी, उसी तरह भविष्य की किसी भी ऊर्जा चुनौती का सामना हम धैर्य और एकता के साथ करेंगे।

वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर

प्रशासन को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के प्रबंध किए जाएं। उन्होंने आम जनता और व्यवसायियों को इंडक्शन (बिजली के चूल्हे) और अन्य विकल्पों को अपनाने की सलाह दी ताकि गैस पर निर्भरता कम की जा सके। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वह इस दिशा में हर संभव मदद के लिए तैयार है।

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like