गाड़ियों से हैलोजन लाइट और एलईडी लाइटें हटाने का आदेश- उत्तराखंड उच्च न्यायालय

Please Share

गाड़ियों से हैलोजन लाइट और एलईडी लाइटें हटाने का आदेश- उत्तराखंड उच्च न्यायालय 2 Hindi News Bharat »

हाई कोर्ट ने उत्तराखंड परिवहन विभाग को आदेश जारी करते हुए कहा कि कम्पनी की लाइटों के अलावा सभी गाड़ियों, ट्रकों से हैलोजन लाइट, एलईडी लाइटों आदि को हटाया जाएं। हाईकोर्ट ने यह फैसला एक जन हित याचिका दाखिल के तहत लिया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती जा रही हैं। जिसका प्रमुख कारण गाड़ियों में अतिरिक्त लाइटों का लगाना है। दरअसल शशांक उपाध्याय ने एक जनहित दाखिल की थी कि गाडियों में अतिरिक्त लाइटें लगाने के कारण, सामने आने वाले वाहन चालक को दिखाई नहीं देता, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

वहीं आज इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस के.एम. जोजफ और जस्टिस आलोक सिंह की खंडपीठ में यह फैसला सुनाया गया कि कंपनी की हेडलाइट के अलावा किसी भी प्रकार की लाइट लगाना गैरकानूनी होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply