घर में घुस कर बीएसएफ जवान की हत्या, परिवार वालों को भी किया लहुलुहान

Please Share
घर में घुस कर बीएसएफ जवान की हत्या, परिवार वालों को भी किया लहुलुहान 1 Hindi News Bharat »

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के हज्जान इलाके में आतंकवादियों ने एक ऐसी दहसत को जन्म दिया है। जिसे सुन आप भी सहम जायेंगें।

आतंकवादियों ने बीएसफ से छुट्टियों में घर आए हुए जवान के घर में घुसकर हत्या कर दी और परिवार के चार सदस्यों को भी घायल कर दिया। शहीद जवान रमीज अहमद पारी (33 साल) का ताल्लुक बीएसएफ की 73वीं बटालियन से था। सूत्रों के अनुसार आतंकवादी बीएसएफ जवान के घर में दाखिल हुए और परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। वहीँ घटना में बीएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। रमीज के परिवार के चार सदस्य- पिता, दो बेटे और चाची घायल हैं। जवान के चाची की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि तीन अन्य की हालत स्थिर है।

वहीँ इसके बाद गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

सरहदों पर तो हमारे जवानों की जान की बाजी तो लगी हुई है, लेकिन इस घटना के बाद साफ़ हो गया है कि हमारे देश के जवानों के दुश्मन देश से दुशमनी निकलने के लिए जवानों के घरों तक आ घुसे हैं। जिसके लिए हमारे जवानों और देश के रखवालों को हर जगह चौकन्ना होकर रहना होगा। और इन आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही करनी होगी ।

You May Also Like

Leave a Reply