चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Please Share

दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में आपदा और बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखें।

बताते चलें कि पिछले दो महीनों में चीन दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए यह दूसरी एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले आठ जून को भी चीन ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। आठ जुलाई को जारी की गई एडवाइजरी में चीन ने अपने नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और जिस इलाके में रह रहे हैं उस इलाके की सुरक्षा के बारे में सचेत रहने को कहा था। आठ जुलाई को जारी की गई एडवाइजरी 7 अगस्त तक वैध थी वहीँ चीन दूतावास ने आज फिर एडवाइजरी जारी की है जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2017 तक है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से भारत और चीन के बीच डोकलाम में सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है, जहां करीब दो महीने से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। जिससे चीन लगातार अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनको भारत में सुरक्षित रखने और रहने के लिए समय समय पर एडवाइजरी जारी कर रही है। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply