जाने योगी के प‌िता ने यूपी सरकार को लेकर क्या कहा –

Please Share
जाने योगी के प‌िता ने यूपी सरकार को लेकर क्या कहा – 2 Hindi News Bharat »

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आद‌ित्यनाथ के प‌िता आनंद सिंह बिष्ट ने उत्तरप्रदेश की सत्ता पर काबिज यूपी की सरकार की तारीफ करते हुए कहा की पहली बार लग रहा है क‌ि आम आदमी की सरकार बनी है। योगी का कार्यकाल अभी तक सफल रहा है।

उत्तराखंड के उत्तरांचल प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में शाम‌िल होने आए योगी आदित्यनाथ के पिता ने अपने बेटे के कार्यकाल के प्रति ख़ुशी जाहिर करते हुए अपनी भावनाओं को मीड‌िया के समक्ष रखा।

यूपी की सत्ता के बारे में बोलते हुए कहा यूपी में पहले सत्ता का उपयोग पैसा कमाने के लिए होता था, लेकिन अब सत्ता से पैसा कोसों दूर है। योगी ने वहां ह‌िंदुत्व की नींव रखी है।

कहा क‌ि योगी सुधारवादी नीतियों को सख्ती से लागू करने में लगे हैं। इसके लिए चाहे को कोई व‌िरोधी भी हो तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वहीं उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के विवाद के निपटारे के लिए यह सबसे अनुकूल समय है। उत्तराखंड का बेटा यूपी का मुख्यमंत्री है और वह जरूर इस समस्या का हल करेगा। इस समय को यूपी-उत्तराखंड विवाद को सुलझाने का सटीक समय बताते हुए कहा की अगर अभी इस संसा का हल नहीं हो पाया तो उत्तराखंड हमेशा के लिए अपने हक से वंचित हो जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply