जापानी पीएम आए हैं, बुलेट ट्रेन लाए है…

Please Share
जापानी पीएम आए हैं, बुलेट ट्रेन लाए है… 2 Hindi News Bharat »

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने अहमदाबाद में देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर दिया है। यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है, बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद से मुंबई तक का है।

बुलेट ट्रेन की क्षमता 750 यात्री की रहेगी जो अहमदाबाद से मुंबई के आठ घंटे के सफ़र को महज 2 से 3 घंटे में पूरा कर देगी।  प्रति घंटे 250 किमी की स्पीड के साथ चलने वाली ये ट्रेन प्रति घंटा लगभग 320 किमी का सफर तय करेगी।

जापानी पीएम शिंजो आबे ने नमस्कार से अपने भाषण की शुरुआत की। अपने संबोधन में शिंजो आबे ने कहा कि जापान पूरी तरह से मेक इन इंडिया का समर्थन करता है। आबे ने आगे कहा कि मैं और पीएम मोदी जय इंडिया, जय जापान का सपना साकार करेंगे। साथ ही बताया कि अगली बार भारत दौरे पर बुलेट ट्रेन में बैठूंगा।

शिंजो आबे बोले कि जापान में बुलेट ट्रेन से कोई हादसा नहीं होता है, एक दिन पूरे भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। जापान की बुलेट ट्रेन पूरी दुनिया में सबसे सुरक्षित बुलेट ट्रेन सेवा है।

शिंजो आबे ने कहा कि पीएम मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं, मैंने खुद इस प्रोजेक्ट में रुचि ली है। जापान से 100 से अधिक इंजीनियर भारत में आए हुए हैं, मोदी की नीतियों का पूरा समर्थन करता हूं। बता दे कि जापान द्वारा परियोजना का 81 प्रतिशत हिस्सा लगभग 88,000 करोड़ रुपये भारत को 0.1 फीसदी के इंट्रेस्ट पर दिया जा रहा है और भारत इसे 50 साल में चुकायगा।

इस प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन में लगभग 20 हजार लोगों को नौकरी मिलेगी। भारतीय रेलवे के तकरीबन तीन हजार कर्मचारियों को वर्तमान में जापान में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply