ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत…

Please Share
ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: रेलवे लाइन की पटरी के किनारे दो युवकों के कटे हुए शव बरामद हुए। शव काे देख रविवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा हर्रावाला पुलिस को सूचित किया गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत… 3 Hindi News Bharat »

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रात 10 से 11 बजे के बीच दो व्यक्ति पटरी पर बैठे हुए थे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया जहां पटरी के किनारे और शव के आसपास नमकीन और शराब का पव्वा मिला। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे लाइन में बैठ कर शराब पी रहे होंगे और उसी दौरान उनके ऊपर से ट्रेन निकल गई।

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत… 4 Hindi News Bharat »

दोनों मृतक व्यक्तियों की शिनाख्त रतन वेडिंग पॉइंट कुआंवाला देहरादून निवासी शिवप्रसाद थापा द्वारा  की गई।

मृतक की शिनाख्त श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल निवासी सागर जो हाल ही में कुंआवाला हर्रावाला में शिवप्रसाद थापा के यहां किराएदार था। वही दूसरे मृतक की पहचान प्रेम थापा पुत्र शेर सिंह थापा निवासी डांग तुलसीपुर नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply