दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या…

Please Share
दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या… 2 Hindi News Bharat »

कोटद्वार: कोटद्वार में आज दिनदहाड़े एक आधिवक़्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। 50 वर्षीय सुशील कुमार रघुवंशी को दो अज्ञात बाइक सवार लोग अधिवक्ता की पीठ पर गोली मारकार फरार हो गए।

वकील को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन पीठ में गोली लगने की वजह से अधिवक्ता को हायर सेंटर रेफेर किया गया लेकिन रास्ते में ही आधिवक्ता ने दम तोड़ दिया।

सीओ कोटद्वार जे0आर जोशी ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने अधिवक्ता को उनके घर के सामने ही गोली का निशाना बना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर अधिवक्ता का बयान ले लिया, मृतक ने बयान में कहा था की उन्हें किसी से जान का खतरा है। मामले में फिलहाल कोई सुराग हाथ नही लगा है।

हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने टीमें बनाई है। पुलिस टीमें  बिजनौर और दूसरी जगहों पर मामले की छानबीन के लिए भेजी गई हैं। एसएसपी ने हत्या के खुलासे की कमान खुद संभाल ली हैं।

You May Also Like

Leave a Reply