मोदी के केदारनाथ दौरे के समय विधायक मनोज रावत को किया गया कमरे में कैद – किशोर उपाध्याय

Please Share
मोदी के केदारनाथ दौरे के समय विधायक मनोज रावत को किया गया कमरे में कैद – किशोर उपाध्याय 1 Hindi News Bharat »

आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर कई संगीन आरोप लगाए। पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की महिला का उत्पीड़न कर रही है।

जो महिलाएं शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में लामबंद हैं, उन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सरकार के इस कृत्य की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

इसी के साथ किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय विधायक का जिस तरह से अपमान किया गया वो सही नहीं है।

किशोर ने यहां तक कह दिया कि विधायक मनोज रावत को एक कमरे में बंद किया गया ताकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न मिल सकें।

You May Also Like

Leave a Reply