सियासत में हलचल मचाने वाला ट्वीट निकला फर्जी, मुकदमा दर्ज…

Please Share
सियासत में हलचल मचाने वाला ट्वीट निकला फर्जी, मुकदमा दर्ज… 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: सोशल मीडिया में शनिवार को छाए रहे पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खण्डूरी के ट्वीट जिससे सरकार और संगठन के बीच हलचल मच गई। ट्विटर पर पूर्व सीएम खंडूरी की आईडी से तीन ट्वीट किए गए जिसमें लिखा गया था कि ‘आज की पाॅलिटिक्स बस हिन्दी फिल्म जैसी हो गई है’ वहीं दूसरे ट्वीट में लिखा कि ’मैने पार्टी के लिए जो किया वो जनता भली भांति जानती है’ वहीं तीसरे ट्वीट में खंडूरी ने अपने किए गए कामों का हवाला दिया है।

सियासत में हलचल मचाने वाला ट्वीट निकला फर्जी, मुकदमा दर्ज… 3 Hindi News Bharat »

लेकिन अब इन ट्वीट की सच्चाई अब सामने आ गई है। यमकेश्वर विधायक और बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु ने एसएसपी देहरादून से मामले की शिकायत करते हुए बताया कि किसी ने उनके पिता का फर्जी ट्वीटर एकाउंट बनाया है। देर रात ऋतु खंडूरी की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने नेहरु कालोनी में आईटी एक्ट और 420 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

सियासत में हलचल मचाने वाला ट्वीट निकला फर्जी, मुकदमा दर्ज… 4 Hindi News Bharat »

आपको बता दे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के दौरान भी पूर्व मुख्यमंत्री काफी सुर्खियों में रहे थे। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अनुशासन का दम भरने वाली बीजेपी की बैठक में वरिष्ठ राजनितिज्ञ को मंच और पहली पंक्ति में जगह न मिलना रही, और हद तो तब हो गयी जब खण्डूरी को बैठक में करीबन एक मिनट तक अपने लिए कुर्सी तलाशनी पड़ी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply