अल्मोड़ा के सल्ट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना नहीं रहे, बुधवार को देर रात हुआ उनका निधन

Please Share
देहरादून: अल्मोड़ा के सल्ट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना नहीं रहे। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। बुधवार को देर रात उनका निधन हो गया। आठ दिसम्बर 1969 को जन्मे जीना भाजपा के तेजतर्रार, जनाधार वाले और सक्रिय नेता थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि वह लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुंचे।
कुछ दिन पहले उनकी पत्नी नेहा जीना का भी देहांत हो गया था। विधायक जीना भी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना की वजह से जीना की पत्नी का भी निधन हुआ था। उनके असामयिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: मसूरी में क्विड कार का भयानक हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 3 ज़ख़्मी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है विधायक सल्ट श्री सुरेन्द्र सिंह जीना जी के निधन से उत्तराखंड ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि जीना जी हमें छोड़ कर चले गए। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति!”
यह भी पढ़ें: देहरादून: घर से निकलने से पहले यातायात प्लान ज़रूर देखें, धनतेरस व दिपावली पर शहर में इस प्रकार से होगा यातायात प्लान.

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like