13वें दिन भी जोर शोर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के 13वें दिन ज्वालापुर के उचे पुल से लेकर आर्यनगर चौक तक के बीच में नगर निगम लोक निर्माण विभाग और प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही के तहत अतिक्रमण के दायरे में आ रही बिल्डिंग को हटाया गया।
प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों का जो अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उनसे हर्जे-खर्चे को वसुलने के लिए प्रशासन ने  तैयारी कर ली है। मुख्य रूप से आर्यनगर चौक पर बने सतनाम ऑटो सेल्स के दीवार और बोर्ड को तोड़ दिया गया। इसके अलावा  स्वागत पैलेस की चारदीवारी को प्रशासन की टीम ने गिरा दिया। जगह-जगह व्यापारीयों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने किये  जाने से प्रशासन की परेशनी बढ़ती नजर आई, लेकिन नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की सूझ-बूझ से लोगों को समझा दिया गया। साथ ही सड़क पर तुरंत लोक निर्माण के अधिकारियों द्वारा पैमाइश कर लोगों को संतुष्ट करने का भी प्रयास किया गया। भारी पुलिस फोर्स के बीच आज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया।  साथ ही आर्यनगर चौक पर बनी एक दर्जन दुकानों को भी गिरा दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने बताया कि, जिन अवैध कब्जाधारियों का अतिक्रमण हटाया जाएगा। उनसे हर्जा खर्चा वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाने वालों में ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के एई संजीव सैनी, नगर निगम के सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह, ज्वालापुर सीओ ज्वालापुर प्रकाश देवली, कोतवाल ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अतिक्रमण हटाने के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like