एसओजी व वन विभाग बागेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा 340.62 ग्राम भालू की 3 पित्तियां (अनुमानित लागत 30 से 35 लाख) बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस द्वारा जनपद  में वन्य जीव-जन्तु की तस्करी एवं ब्रिकी तथा संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड किये जाने हेतु चलाये जा रहे चैकिग अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक: 07.08.23 को एसओजी व वन विभाग बागेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे डिगर सिंह पुत्र सूप सिंह निवासी झूनी थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र-55 वर्ष, मनोज उपाध्याय पुत्र रमेश चन्द्र उपाध्याय निवासी-खोलिया गांव चौरा थाना कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर उम्र-30 वर्ष व जगत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी निकिला खलपट्टा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 52 वर्ष शामिल थे, जिनके कब्जे से 340.62 ग्राम 3 भालू पित्तियां बरामद कर कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0संख्या 59/2023 धारा- /9/39/49 क, ख/51/56/57 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 संशोधित 2006 पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त किए जाने पर डिगर सिंह पुत्र रुप सिंह निवासी झूनी थाना कपकोट जिला बागेश्वर के विरुद् पूर्व में भी थाना कपकोट मे मु0अ0सं0- 68/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजिकृत होना पाया गया, जिसे न्यायालय द्वारा कुछ समय पूर्व दोषमुक्त किया गया है। अन्य दो अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उच्च हिमालयी वन क्षेत्रों में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों का शिकार कर भालू की पित्त बाहरी जिलों /राज्यों में तस्करी कर उच्च दामो पर बेचा जाता है। विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

SOG टीम उ0नि0 प्रहलाद सिंह बिष्ट( एस0ओ0जी0 प्रभारी, हे0का0 राजभानु बिष्ट, का0 इमरान खान, का0 रमेश सिंह, का0 भुवन बोरा व का0 चालक राजेन्द्र प्रसाद शामिल थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है।
*वन विभाग की टीम में स्याम सिंह करायत (वन क्षेत्राधिकारी बागेश्वर) व टीम शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like