देहरादून में दो अलग अलग स्थानों पर स्कूटी एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत, एक घायल

Please Share
देहरादून: दून पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 20/12/2022 को रात्रि 10 बजे शिमला बाईपास रोड, नियर साईं धर्मकांटा कुल्हाल के पास एक स्कूटी HP 17 G 4394 और कंटेनर UK-06CB 3746 का एक्सीडेंट हुआ था सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार अमरिंदर पुत्र करनैल सिंह निवासी वार्ड नंबर 7, शिवा कालोनी, पोंटा साहिब, हिमांचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष व कमलजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, उम्र 38 वर्ष, की के रूप मे पहचान की गयी। दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनो व्यक्तियों को CHC विकाशनगर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों व्यक्तियों को मिर्त घोषित किया गया। मृतकों के परिजनों द्वारा घटना के संबंध में लिखित तहरीर दी गई है, जिसमे वाहन केंटनर के चालक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है
वहीँ दून पुलिस से और एक जानकारी प्राप्त हुई, जिसमे राजपुर क्षत्र में लगभग 4:00 बजे सायं को एक्टिवा सवार दो लड़के,निवासी अमरपुर, बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर हाल पता कांवली रोड, देहरादून व दूसरा कस्बा कांधला, जिला शामली, सहस्रधारा से वापस आते समय सहस्रधारा रोड पर तिब्बती कॉलोनी के पास एक्टिवा फिसलने से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया तथा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल लड़के को मृत घोषित कर दिया जो अमरपुर, बुढ़ाना, जिला मुजफ्फरनगर हाल पता कांवली रोड, देहरादून का रहना वाला था, तथा दूसरा लड़के के हाथ व पैरों में चोट आई थी, जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like