सड़कों पर कानून की खिल्ली उड़ाने वाले स्टूडेट्स अब हो जाए सावधान

Please Share

सड़कों पर कानून की खिल्ली उड़ाने वाले स्टूडेट्स अब हो जाए सावधान 2 Hindi News Bharat »

देहरादून

मंयक ध्यानी

देहरादून की सड़कों में अब नियमों को ताक पर रखकर उड़ रहे युवाओं के लिए जैसे अब फरमान जारी हो गया है। अब बिना हेलमेट के या फिर वाहनों को तेज चलाने वाले स्टूडेंट्स पर सिटी पेट्रोल यूनिट की विशेष नजर रहेगी।

अब शहर के अधिकतर स्कूलों के स्टूडेंट्स पर नजर रखने के लिए सुबह औऱ दिन के समय सीपीयू को तैनात किया गया है। एसपी धीरेन्द्र गुंज्याल (ट्रैफिक ) ने हमसे बात कर बताया कि  यह तैनाती शहर के मुख्य चार जगहों में की गई है। आएसबीटी, प्रेमनगर , मसूरी और एक शहर के भीतर इन चार जगहों में सीपीयू द्वारा स्टूडेंट्स पर खास नजर रखी जाएगी।

क्योकिं शहर के अधिकतर स्कूल इन्ही एरिया में आते है, इसलिए इस एरिया में इनको मुस्तैद किया गया है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकना है। साथ ही सड़क नियमों को हल्के में लेकर कानून तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए भी ये व्यवस्था की गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply