New Rail Services in Haridwar: हरिद्वार को मिली 3 बड़ी खुशखबरियां, नई रेल सेवाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी; CM धामी ने PM मोदी का जताया आभार

Please Share

मुख्य बिंदु (New Rail Services in Haridwar)

  • बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार
  • हरिद्वार वेरावल एसी एक्सप्रेस को मंजूरी
  • हरिद्वार ओखा एसी एक्सप्रेस को मंजूरी
  • उत्तराखण्ड की धार्मिक और पर्यटन कनेक्टिविटी को मिलेगा लाभ
  • CM धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
देहरादून (New Rail Services in Haridwar): उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। (New Rail Services in Haridwar)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इन नई सेवाओं से प्रदेश में आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। (New Rail Services in Haridwar)

Watch Brave Smit Machchhar PM Modi Talk: घायल पायलट ने PM मोदी से की बात, संकट में हनुमान चालीसा ने दिया हौसला

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like