12.50 करोड़ डालर से दुरुस्त होंगी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं- रघुनाथ सिंह चौहान

Please Share
12.50 करोड़ डालर से दुरुस्त होंगी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं- रघुनाथ सिंह चौहान 2 Hindi News Bharat »

अल्मोड़ा जिला अस्पताल के 40 लाख से बनाई गई लिफ्ट का उद्धघाटन करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बड़ी बड़ी घोषणाएं की। उन्होनें कहा कि प्रदेश में 12.50 करोड़ डालर से स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएंगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय और विश्व बैंक के मध्य इस संबंध में समझौता हुआ है। जिसमें विश्व बैंक 10 करोड़ डालर और राज्य सरकार 2.50 करोड़ डालर खर्च करेगी।

परियोजना के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी। आपको बता दे कि इस लिफ्ट में 15 लोगों को ले जाने की व्यवस्था है। इससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और उपचार कराने आने वाले बुजुर्गों को सुविधा होगी। विश्व बैंक से हुए समझौते के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित बनाया जाएगा। विशेष रूप से पर्वतीय जिलों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही साथ  स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल प्राथमिकता में शामिल है। सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठना होगा।  मालूम हो कि रघुनाथ सिंह चौहान को कुछ दिन पहले विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply