अपनी 12 वीं वर्षगांठ पर मात्र 12 रुपये में स्पाइस जेट एयरलाइन दे रही है उड़ने का सुनहरा मौका..

Please Share
अपनी 12 वीं वर्षगांठ पर मात्र 12 रुपये में स्पाइस जेट एयरलाइन दे रही है उड़ने का सुनहरा मौका.. 1 Hindi News Bharat »

अपनी 12वी वर्षगांठ के अवसर पर स्पाइस जेट अपने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दे रही है। 12 साल बड़ा धमाल की टेग लाइन के साथ उतरी स्पाईस जेट अपनेे 12 रुपये में उड़ान की सुविधा अपने ग्राहकों को देने की बात कर रही है। हालांकि अन्य टैक्स और सरचार्ज आपको देने होंगे। स्पाईस जेट की सुविधा 26 जून 2017 से 24 मार्च 2018 तक रहेगी।

जिसकी बुकिंग कल 23 मई से शुरू हो गयी है, और 28 मई तक लागू रहेगी। पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर ये सुविधा रहेगी।

बता दें कि स्पाइस जेट ने ’12 साल बड़ा धमाल’ नाम से भी एक ऑफर शुरू किया है। जिसमें यात्रियों को घरेरू औऱ अंतरराष्ट्रीय के साथ साथ 10-10 के फ्री होटल एवं लॉयल्टी वाउचर मिलेंगे। यात्रियों का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।

ये सुविधा स्पाइस जेट की दोनों घरेलु औऱ अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए दी गई है। बता दें कि स्पाइस जेट रोजाना 46 जगहों पर अपनी 358 उड़ाने देता है। जिसमें 39 घरेलु एवं 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply