Watch Chamoli Tunnel Tragedy: दर्दनाक हादसे में 7 की मौत, 19 सुरक्षित बाहर; 3 अब भी फंसे, CM धामी ने लिया रेस्क्यू का जायजा

Please Share
चमोली, 14 अगस्त 2026: (Chamoli Tunnel Tragedy)  चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने टनल के अंदर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली और अधिकारियों को बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ सभी उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

Watch Proud Moment: Dal Lake Tiranga Yatra 2026: डल झील में शिकारों पर लहराया तिरंगा, दिखा देशभक्ति का शानदार नजारा

19 लोग सुरक्षित बाहर, 3 की तलाश जारी
जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, टनल में फंसे कुल 22 लोगों में से 19 लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 3 लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। हादसे में अभी तक 7 लोगों की मृत्यु की सूचना है। (Chamoli Tunnel Tragedy)
रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।
करीब 1.50 किलोमीटर हिस्से में आया मलबा और पानी
टीएचडीसी की विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई करीब 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा और पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद अंदर मौजूद श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस सहित सभी बचाव दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे शेष तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
घायलों और परिजनों की सहायता के भी निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू अभियान के साथ घायलों के उपचार, उनके परिजनों की सहायता और घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बचाव अभियान को पूरी गंभीरता और सावधानी के साथ संचालित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बचाव कार्य में जुटे कार्मिक मौजूद रहे। (Chamoli Tunnel Tragedy)

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like