मुखयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया नारायणकाटी (गुप्तकाशी) में नव निर्मित भवन का लोकार्पण

Please Share
मुखयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया नारायणकाटी (गुप्तकाशी) में नव निर्मित भवन का लोकार्पण 1 Hindi News Bharat »
रुद्रप्रयाग
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिले के नारायणकोटी में नव निर्मित माधव चिकित्सालय का शुभारंभ किया। तत्पश्चात राजकीय इण्टर कालेज गुप्तकाशी में उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह चिकित्सालय मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि केदारघाटी ने बहुत बडी त्रासदी झेली है और इसके जख्म आज भी पूरी तरह भर नहीं पाए हंै, लेकिन अब हमें अतीत को भूलाकर भविष्य के निर्माण के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि यदि आगे बढ़ना है तो पीछे की बातों को भूलाकर आगे के बारे में सोचने की जरूरत है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं में  यदि कोई चूक होती है तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में विषम भौगोलिक परिस्थितियां हैं, ऐसे में सभी व्यवस्थाओं का सौ फीसदी ठीक होना मुश्किल है, लेकिन श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं रहेगी।मुखयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया नारायणकाटी (गुप्तकाशी) में नव निर्मित भवन का लोकार्पण 2 Hindi News Bharat »
इस अवसर पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गौरीकुण्ड में तत्पकुण्ड के निर्माण के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए बीस करोड़ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूबे में बेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार सृजन और कौशल विभाग खोले गए हैं। पूरे सूबे में महिलाएं शराब के खिलाफ सडकों पर हैं और उनकी भावनाओें का सरकार सम्मान करती है, लेकिन शराब के कोराबार को धीरे-धीरे बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ शासन देना चाहती है और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने कई ऐसे मामलों में बडे़ कदम उठाए हैं, जो भ्रष्टाचार से लिप्त थे। सरकार की प्राथमिकता राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन प्रदेश बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के पश्चात केदारनाथ का दौरा भी किया और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर हंस फाउडेशन की संरक्षक माता मंगला और भोले महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व दर्जाधारी बीना बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश जमलोकी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी के साथ ही संघ परिवार के सदस्य और भारी संख्या में जनता मौजूद थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply