6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को हाईकोर्ट ने एडिशनल सील करने के दिए आदेश

Please Share
6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को हाईकोर्ट ने एडिशनल सील करने के दिए आदेश 1 Hindi News Bharat »

नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए सीएम हरीश रावत की विधानसभा सीट समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को एडिशनल सील करने का आदेश दिये हैं।

जो की लोकल ज्यूडिशियल मेजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग और जीतने वाले उम्मीदवारों से भी हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है।

देहरादून जिले की राजपुर रोड, रायपुर, मसूरी और हरिद्वार जिले की बीएचईएल रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण और टिहरी की प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रों की सभी ईवीएम को छेड़खानी की शिकायत के बाद हाईकोर्ट ने एडिशनल सील करने के आदेश दिए हैं। न्याय मूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने यह फैसला लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply