जंगल में भालू ने किया दो महिलाओं पर हमला

Please Share

उत्तरकाशी। लकड़ी लेने जंगल गयी दो महिलाओं को भालू ने हमला कर घायल कर दिया है। भालू के हमले से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार करने के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहीं वन विभाग की ओर से दोनों महिलाओं का उपचार करवाने के साथ मुआवजा देने की बात कही गई। 

मिली जानकारी के अनुसार अस्सी गंगा घाटी के गजोली गांव की मासंती देवी पत्नी रामलाल उम्र 40 तथा सुरजी देवी पत्नी किशोरी लाल उम्र 35 सुबह के समय जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उसी दौरान लकड़ी तोड़ते समय झाड़ियों में छिपे भालू ने इन दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिलाओं को आंख, हाथ, कमर पर गंभीर चौटें आई है।

दोनों महिलाओं ने हल्ला मचाकर किसी तहर से भालू से अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी घायल महिलाओं के परिजनों को दी साथ ही ग्रामीणों की सहायता से इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि दोनों महिलाएं खतरे से बाहर है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply