चन्द्रकांता के रोल में जल्द ही नज़र आएंगी मधुरिमा तुली

Please Share
चन्द्रकांता के रोल में जल्द ही नज़र आएंगी मधुरिमा तुली 1 Hindi News Bharat »

मधुरिमा तुली एक ऐसा नाम जिसने अपनी मेहनत के बलबूते ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि ईमानदारी से की गई मेहनत कभी विफल नही होती, देर सबेर मेहनत को एक सही मंजिल जरूर मिलती है। जो लोग नाकामयाबी पर खिली उडाते है, वही सफलता के बाद उनकी मिसाल की तारीफ करते नही थकते। ऐसा ही कुछ कर दिखाया मधुरिमा तुली ने…..
इनका जन्म मध्यप्रदेश में हुआ, पिता टाटास्टील में कार्यरत्त थे, जिसके चलते इनको देहरादून आना पडा और आगे की शिक्षा-दिक्षा देहरादून से ही की। बचपन से ही खेलकूद में रूचि रखने वाली मधुरीमा ने शायद कभी नही सोचा होगा कि एक दिन वह ग्लैमर की दुनिया में एक बडा मुकाम हासिल करेंगी। अनेकों रिजेक्शन के बाद भी मधुरिमा ने कभी हार नही मानी और मन में ठान लिया कि जमाने को कुछ कर दिखाना है। बस जी-जान से अपने लक्ष्य को पाने में लग गई जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
टेलिविजन के छोटे पर्दे पर‘‘कुमकुम भाग्य‘‘ सिरियल में ‘‘तनू‘‘ का किरदार कर जहां लोगों के दिलों पर राज किया, तो वहीं पहली फिल्म ‘‘बेबी‘‘ में अक्षय कुमार की बीबी बन लोगों की खुब बाबाही बटोरने में सफल रहीं। और इसी के साथ अपने सफलता के दरवाजे खोल चुकी मधुरिमा अब नये धारावाहिक चंद्रकांता में जल्द नजर आने वाली हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply