‘आप’ की अंदरूनी हालत ठीक नहीं, टूट सकती है पार्टी

Please Share

दिल्ली। 2 कारोबारियों को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के गले की फांस बनता जा रहा है। केजरीवाल पार्टी के बाहर के लोगों के सीधे निशाने पर हैं ही, पार्टी के अंदर भी उनके इस फैसले को लेकर असंतोष है।
देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के अंदर आपसी मतभेद बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। हालांकि इस मामले में अभी भी अरविंद केजरीवाल मौन साधे हुए हैं, लेकिन सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता आमने-सामने आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
कारोबारी सुशील व नारायणदास गुप्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान बढ़ता जा रहा है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता खुलकर उनके विरोध में आ रहे हैं जिससे लग रहा है कि पार्टी टूट की ओर बढ़ रही है। वह अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछ रहे हैं कि कारोबारियों को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाना किस तरह से पार्टी के हित में है और पार्टी के लिए उनका क्या योगदान है? इन सवालों पर केजरीवाल मौन हैं।

वहीं गुरुवार को गोपाल राय ने कुमार विश्वास पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद केजरीवाल की सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने के केंद्र में कुमार विश्वास थे।

इस मौके पर कुमार विश्वास ने बातों-बातों में अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए देखिये क्या कुछ कहा। 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply