बाबा रामदेव की बायोपिक को जल्द ही छोदे पर्दे पर लेकर आएंगे अजय देवगन..

Please Share
बाबा रामदेव की बायोपिक को जल्द ही छोदे पर्दे पर लेकर आएंगे अजय देवगन.. 1 Hindi News Bharat »

बबीता रयाल

बॉलीवुड में बायोपिक्‍स बनाने और उनकी सफलता का रिकॉर्ड काफी अच्‍छा रहा है. हाल फिलहाल की बात करें तो चाहें एक्‍टर संजय दत्‍त की बायोपिक हों या सचिन तेंदुलकर और या फिर देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की, हर किसी की बायोपिक पर काम चल रहा है। ऐसे में अब अजय देवगन ने भी बायोपिक के इस ट्रेंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। अब एक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन योग गुरु बाबा रामदेव पर बायोपिक लेकर आ रहे हैं। लेकिन यह बायोपिक बड़े नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर नजर आएगी। जी हां, अपनी आने वाली फिल्म “बादशाहो” के लिए इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे अजय देवगन रामदेव बाबा के जीवन पर एक टेलीविजन सीरीज़ प्रोड्यूज करने वाले हैं। ये एक टेलीविजन शो होगा जो बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की जिंदगी पर आधारित होगा। अब बाबा रामदेव की असल जिंदगी की कहानी जल्द ही आपको टीवी पर देखने को मिलेगी।

ग़ौरतलब है कि बाबा रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के हजारीबाग अली सैय्यदपुर में हुआ था। साल 2003 में उन्होंने आस्था चैनल पर एक मॉर्निंग शो शुरू किया था, जिसके बाद वो एक आइकन बन गए और उनके अनुयाइयों की जबरदस्‍त संख्‍या में बढ़ोतरी हुई।

 

अजय इससे पहले ‘सन ऑफ सरदार’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘शिवाय’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। साथ ही 2002 में सोनी टीवी पर टेलीकास्टशो ‘देवी’ को भी अजय के प्रोडक्शन हाउस ने ही प्रोड्यूस किया था। इस शो में मुख्य भूमिका में साक्षी तंवर नज़र आई थीं।

बाबा रामदेव की इस बायोपिक को लेकर अजय काफी गंभीर हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए अजय ने फिल्म मेकर अभिनव शुक्ला के साथ कोलाबोरेट किया है। इस टेलीविजन शो का नाम होगा ‘स्वामी बाबा रामदेव: द अनटोल्ड स्टोरी.’ इस बायोपिक के जरिए लोगों को बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस बायोपिक के जरिए बाबा की यात्रा भी दिखाई जाएगी कि कैसे वो एक साधारण इंसान से ग्लोबल आइकॉन बन गए। टीम अभी इस विषय पर रिसर्च कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक इस शो की शूटिंग शुरू हो सकती है.

फिलहाल ‘स्वामी बाबा रामदेव : द अनटोल्ड स्टोरी ’ के लिए कलाकारों का सिलेक्शन होना बाकी है। इससे पहले बाबा रामदेव के लिए टीवी सीरियल्स धर्म-वीर से पहचान पाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी के चयन की ख़बरें आई थीं। यहां तक कि विक्रांत ने बाबा रामदेव के लुक को एडॉप्ट करने की बात भी कही थी, उन्होने बाबा के किरदार के लिए बाल लंबे भी किए और दाढ़ी भी उगाई थी। कथित तौर पर यह भी कहा गया कि विक्रम ने अपने कैरेक्टर को स्टडी करने के लिए बाबा के साथ कुछ वक्त भी बिताया। बाबा के योगा पॉश्चर्स और टैकनीक को कॉपी करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। लेकिन अब कुछ वजहों से विक्रांत इस शो से पीछे हट गए हैं। इस दौरान उन्होंने इस शो की टीम को गुड-लक भी विश किया।

ख़ैर, अभी तो अजय अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता कर लौटे हैं और लौटते ही काम में जुट गए हैं। आपको बता दें, इस वक्त अजय देवगन अपने कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बहुत बिजी चल रहे हैं। अजय अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अजय देवगन इन दिनों डायरेक्टर मिलन लूथरिया की फिल्‍म ‘’बादशाहो’’ और रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘गोलमाल 4’ की शूटिंग में लगे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply