‘रुद्रनाथ महोत्सव’ का हुआ रंगारंग आगाज

Please Share

रुद्रप्रयाग: पांच दिवशीय रुद्रनाथ महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हो गया है। विभिन्न संस्कृतियों व सामाजिक संदेशों को लेकर सुबह नगर में आर्कषक झांकियां निकाली गयी और दोपहर बाद जिलाधिकारी व 10 जम्बू कश्मीर रेजीमेन्ट के कर्नल ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं पहले दिन ही मेले में आयोजक नगर पालिका धडों में बंटी दिखी।

विगत वर्ष आचार संहिता के चलते जिला मुख्यालय का एक मात्र महोत्सव स्थगित हो गया था।  इस बार महोत्सव को फिर से शुरु किया गया है मगर नगर पालिका सभासदों को एक मंच पर लाने में नाकाम दिखी। भले ही पालिका के अध्यक्ष सब का सहयोग मिलने की बात तो कर रहे हैं मगर महोत्सव में नौ में से  दो ही सभासद नजर आये।  

महोत्सव के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिये सामाजिक एकता का सन्देश मिलता है और यहीं से सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोडने का अच्छा अवसर होता है। मेले में बच्चों की प्रस्तुतिया सराहनीय रही साथ स्वच्छ भारत मिशन के अभियान को भी गति मिलेगी। 

वहीं महोत्सव में 10 जम्बू कश्मीर रेजीमेन्ट भी पूरी भागीदारी निभा रही है। सेना की और से 15 जनवरी को जिले के युवाओं के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है और कैम्प के जरिये युवाओं को सेना का अंग बनने व सेना की गतिविधियों से सम्बन्धित जानकारियां भी दी जायेगी।

राजनैतिक रंग में रंग चुके जनपद मुख्यालय का एक मात्र महोत्सव भले ही शुक्रवार से शुरु हुआ है और इसका आगाज भी बेहतरीन रहा है मगर कहीं ना कहीं सभासदों की नाराजगी आने वाले इन पांच दिनों में देखने को जरुर मिलेगी। इसके पीछे बडा कारण यह है कि दो कोंग्रेसी सभासदों के सहारे भाजपा से जुडे पालिका अध्यक्ष महोत्सव के सफल संचालन का दावा कर रहे हैं और स्वयं भाजपा के ही सभासद महोत्सव से दूरी बनाये हुए हैं।  

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply