15 जून तक लगेगी बायोमेट्रिक- बाबू से अफसर तक नकेल

Please Share

अब अल्मोड़ा जिले के हर कलेक्टर हॉउस, तहसील और ब्लाक में बायोमेट्रिक मशीन लगने जा रही है। अब डीएम साहब से लेकर बाबू तक पहले दरवाजे पर अंगूठा लगाएगा फिर ऑफिस में जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट ने हैलो उत्तराखंड न्यूज को बताया कि सभी कलेक्टर हॉउस, तहसील और ब्लाक में इस 15 जून तक बायोमेट्रिक मशीन लग कर तैयार हो जाएगी।

प्रशासन की समय को लेकर जवाबदेही तय करने के लिहाज से इस कदम को असरदार बताया जा रहा है। इन तीन जगह ही आम जनता की सबसे ज्यादा सक्रयीता होती है और अधिकारियों की नादारदता की शिकायतें आती रहती हैं इसलिए इन तीनों जगहों में बायोमेट्रिक लग जाने के बाद अब जहां लेट लतीफ अफसरों पर नकेल कसेगी तो वहीं जनता को भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply