उच्च शिक्षा निदेशक समेत दो प्राचार्य और दो प्रवक्ता सस्पेंड

Please Share

देहरादून : प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशक समेत दो प्रचार्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार की मानें तो यह कार्रवाई मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की गई है। मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने इनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ.बीसी मेलकानी, प्राचार्य एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीतील) डॉ.जगदीश प्रसाद, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चम्पावत) डॉ.एसएस उनियाल, सहायक प्रवक्ता, एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीतील) डॉ.एनके लोहनी को प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत तत्कालिक प्रभाव से निलंबित किया गया है।
अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने आदेश में निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तराखंड को उनके प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीतील) के कार्यकाल के दौरान की अनियमितताओं और छात्रा मीमांशा आर्य के सत्र 2013-14 की फाईनल परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बावजूद फिर से सत्र 2014-15 में उन्हीं विषयों में प्रवेश के नाम पर चल रही धांधली का संज्ञान न लेना, प्राचार्य के रूप में हस्ताक्षर व मोहर को काटने, प्रवेश समिति के गठन के बाद भी अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा प्रवेश, दाखिले में संलिप्तता का संज्ञान न लेना, प्रवेश समिति के सदस्य के हस्ताक्षर न होने के बाद भी महाविद्यालय में छात्रों को प्रवेश देना, महाविद्यालय में यूजीसी से प्राप्त ग्रांट का समय पर उपयोग न करना और वापस न करने के आरोप हैं। इसके चलते ही उन पर कार्रवाई की गई है।
इसी तरह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा (चम्पावत) डाॅ.एस.एस.उनियाल ने एसोसिएट प्रोफेसर गणित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी नैनीताल के कार्यकाल के दौरान छात्रा मीमांशा आर्य के प्रवेश आवेदन के लिये प्रवेश लिपिक भाकुनी को प्रवेश शुल्क लेने के लिए अनाधिकृत रूप से निर्देशित करने और महाविद्यालय में फर्जी प्रवेश प्रक्रिया में संलिप्त होने के आरोपों के लिएउ निलंबित किया गया है।
इसके साथ ही सहायक प्राध्यापक, एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीतील), डाॅ.एन.के.लोहनी, जिनके संविदा प्राध्यापक के कार्यकाल के दौरान मीमांशा आर्य के प्रवेश आवेदन (सत्र 2014-15) पर समिति सदस्य या संयोजक न रहते हुए भी हस्ताक्षर करने के आरोप हैं। साथ ही महाविद्यालय में फर्जी प्रवेश पत्र प्रक्रिया में संलिप्त रहने के गंभीर आरोपों में निलंबन किया गया है।
साथ ही तत्कालिन प्रवेश लिपिक कनिष्ठ सहायक (उपनल) दिनेश सिंह भाकुनी को एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) में वर्ष 2014-15 में मीमांशा आर्य को अनुचित प्रवेश में संलिप्तता के चलते प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी भाकुनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक समेत दो प्राचार्य और दो प्रवक्ता सस्पेंड 2 Hindi News Bharat » उच्च शिक्षा निदेशक समेत दो प्राचार्य और दो प्रवक्ता सस्पेंड 3 Hindi News Bharat » उच्च शिक्षा निदेशक समेत दो प्राचार्य और दो प्रवक्ता सस्पेंड 4 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply