आर्थिक विकास दर में आई गिरावट, आरोप-प्रत्यारोप में अजय भट्ट ने किशोर उपाध्याय को देखिये क्या कहा

Please Share
आर्थिक विकास दर में आई गिरावट, आरोप-प्रत्यारोप में अजय भट्ट ने किशोर उपाध्याय को देखिये क्या कहा 2 Hindi News Bharat »

प्रदेश में किसान की मौत पर भाजपा कांग्रेस की जंग अभी खत्म न हुई थी कि तभी कैग की रिर्पोट ने फिर दोनों के मध्य जुबानी जंग शुरू कर दी है।

दरअसल आज किशोर उपाध्याय ने ट्वीट कर लिखा कि वाह! आ गए अच्छे दिन? आर्थिक विकास दर में आई 0.71 की गिरावट। फिर क्या था एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस पर व कांग्रेस ने भाजपा पर जुबानी जंग छेड़ दी। हैलो उत्तराखंड ने जब किशोर उपाध्याय से गिरावट का कारण जाना तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास प्रतिगामी रोड़ मैप तक नहीं है। सभी क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। और जिस डबल इंजन की सरकार को रॉकेट की तरह चलना चाहिए था वह डबल इंजन सरकार जैट की तरह चल रही है।

हीं हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि किशोर उपाध्याय जी को अपने चशमे का नंम्बर बदलने की जरूरत है और भला 3 या 4 माह में कैसे विकास दर की रिपोर्ट आ सकती है। ये सब कांग्रेस के जमाने की रिपोर्ट है। किशोर उपाध्याय के द्वारा लगाए आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 17सौ करोड़ का बजट ऋषिकेश में रेल बजट के लिए आ चुका है और उस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि 12 हजार करोड़ ऑल वैदर रोड़ के लिए व 3-4 विश्वविद्यालय खोले जा चुके हैं। लेकिन जिस प्रकार जनता सरकार पर भरोसा कर रही है कांग्रेस उससे परेशान है। साथ ही उन्होंने कहा कि जरा किशोर जी बैठें तो सही डबल इंजन की सरकार पर, तब पता चलेगा कि कितना विकास हो रहा है।

खैर यह तो वक्त ही बताएगा कि प्रदेश में कितना विकास हुआ है लेकिन कहा जा सकता है कि चंबा में हुए किसान की मौत के बाद राजनीति में आरोप – प्रत्यारोप का दौर तो जारी था ही, लेकिन किशोर उपाध्याय द्वारा किए गए ट्विट ने फिलहाल दोनों पार्टियों के मध्य एक बार फिर आग में घी डालने का काम किया है

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply