फूलों को समझने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नही-शबनम

Please Share

देहरादून : प्रसिद्ध चित्रकार शबनम आनंद सिंह द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी ’द फ्लावर शो’ का रविवार को म्यूज आर्ट गैलरी उद्घाटन किया गया। फूलों के विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए वाटर कलर व एक्रेलिक से बनी पेंटिग्स को प्रदर्शनी में सजाया गया था। शबनम ने पेंटिंग्स के बारे में बातचीत के दौरान कहा कि दुनिया भर में सिर्फ फूल ऐसे होते हैं जिन्हें समझने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नही होती, क्योंकि फूल हमेशा भावबोधक होते हैं। शबनम ने कहा कि, यह प्रदर्शनी उनके लिए खास महत्व रखती है क्योंकि पहली बार उन्होंने अपने शहर में पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी है।

इस प्रदर्शनी में अ सितंबर साॅन्ग, सैफराॅन, एसेंस आॅफ हाॅनेस्टी, आॅर्चिड, प्योरिटी, लिली, व्हाइट पैशन, मिडनाइट स्काई, द काम, फ्लेम्स आॅफ पैशन, नामक तीस से अधिक पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया है, जिनकी कीमत 45 हजार से डेढ़ लाख रूपये तक है। शबनम अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध चित्रकार हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम, यूएसए, जापान, आॅस्ट्रेलिया सहित भारत के दिल्ली व मुंबई जैसे बड़े शहरों में पेंटिग की प्रदर्शनियां लगायी है। लिबर्टी आॅफ लंदन, माक्र्स एंड स्पेन्सर ने शबनम की पेंटिंग के मुख्य खरीदारों में शामिल हैं।

प्रदर्शनी में शबनम आनंद सिंह की मां सीमा आनंद सहित दून आर्ट सोसाइटी की प्रेजीडेंट साश्वती तालुकदार, कला केन्द्र के ओनर कर्नल दुग्गल, केंब्रिन हाॅल स्कूल से सीनियर एजुकेटर शांति स्वरूप, जतिंदर शर्मा, हिमालया ड्रग कंपनी से नीलम मिसाल, इन्द्रलोक होटल के ओनर सी.पी.डंग, कविता चैहान व अन्य चित्रकला प्रेमी उपस्थित रहे।

फूलों को समझने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नही-शबनम 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply