बारातियों से भरी बुलेरो खाई में गिरी, 6 लोगों की मृत्यु, 4 लोग घायल

Please Share

उत्तरकाशी: रविवार देर रात करीब 9 बजे लम्बगांव मोटर मार्ग पर तहसील डुंडा के चुल्लु खेत के पास बारातियों से भरी एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमे 6 लोगों की मृत्यु हो गई और 4 लोग घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सभी शवों को बाहर निकाला और पीएम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेज दिया। यह गाड़ी उत्तरकाशी से लंबगांव की तरफ जा रही थी जिसका वाहन न. UK 14BA 0759 है।

बुलेरो में कुल 10 लोग सवार थे। जिनमे से 5 व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति  की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतकों में आनन्द सिंह पुत्र श्याम सिंह (35) सिनवाड गांव, देवेंद्र चौहान पुत्र रामस्वरूप चौहान (52) ग्राम गैर, गुलाब सिंह पुत्र शंकर सिंह (50) खिटटा प्रतापनगर,बलबीर सिंह पुत्र मदन सिंह (42) ग्राम आबकी प्रतापनगर,बीर सिंह पुत्र दलेब सिंह (52) ग्राम आबकी,प्रतापनगर,बीर सिंह पुत्र मदन सिंह (53) आबकी प्रतापनगर, टिहरी शामिल हैं।

वहीँ इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में नैन सिंह पुत्र जेठू सिंह (45), विनोद सिंह पुत्र दरवियान सिंह (42) ग्राम मंझखेत ब्लॉक प्रतापनगर व जब्बर सिंह पुत्र गेणा सिंह (56), अब्बल सिंह पुत्र सरजीत सिंह (56) ग्राम आबकी,प्रतापनगर टिहरी शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें देहरादून के लिए रैफर किया गया है, जबकि दो का का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply