प्रदेश में डबल नहीं ट्रिपल इंजन की है सरकार-सीएम रावत

Please Share

देहरादून :मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रविवार को बीजेपी पार्टी ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह महाअभियान को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। लगभग पिछले एक महीने से सहयोग निधि जुटाने में जुटी बीजेपी पार्टी ने तकरीबन  25 करोड़ 11 लाख 11 हजार की धनराशि एकत्र की है। समर्पण दिवस कार्यक्रम में पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएम रावत ने कहा कि राज्य में सरकार को एक साल पूरा होने जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को भरपूर सहयोग मिल रहा है। सीएम रावत ने कहा कि बीते 16 सालों में कृषि क्षेत्र को इतना पैसा नहीं मिला जितना इस एक साल में मिल पाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार है जो राज्य में विकास कार्यों को तेजी से कर रही है। इतना ही नहीं सीएम रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने में कामयाब हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply