फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल भी सबसे अमीर भारतीय, जानिये अन्य टॉप रईस के नाम…

Please Share

नई दिल्ली: फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन ने 2018 के रईस भारतीयों की लिस्ट जारी की है। मैग्जीन के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं। मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपये में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है। बता दें कि इससे पहले भी बार्कलेज हारून द्वारा घोषित लिस्ट में भी अंबानी ने शीर्ष स्थान पाया था।

मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी है। उनकी कुल संपत्ति 21 अरब डॉलर है। टॉप थ्री में आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के पास 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति है और वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। नंबर चार पर हिंदुजा बंधु हैं, जिनके पास 18 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके अलावा शापूरजी पलोनजी ग्रुप के पलोनजी मिस्त्री जिनकी कुल संपत्ति करीब 16 अरब डॉलर है वह पांचवे स्थान पर हैं। इसके अलावा, शीर्ष 10 की लिस्ट में शिव नादर 14.6 अरब डॉलर के साथ छठें, गोदरेज फैमिली 14 अरब डॉलर के साथ 7वें, दिलीप सांघवी 12.6 अरब डॉलर के साथ 8वें, कुमारमंगलम बिड़ला 12.5 अरब डॉलर के साथ 9वें और गौतम अडानी 11.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें सबसे अमीर भारतीय रहे।

फोर्ब्स एशिया के इंडिया एडिटर नाजनीन करमाली ने कहा कि ‘‘एक चुनौतीपूर्ण साल में जब रुपया काफी कमजोर हुआ है, शीर्ष 100 अमीर भारतीय अपनी संपत्ति बचाए रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा नये अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है जिससे पता चलता है कि भारत में उद्यमिता की ऊर्जा अधिक हुई है।’’

फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा कि देश के शीर्ष 100 अमीरों में से 11 लोगों की संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है। शीर्ष 100 अमीरों की सामूहिक संपत्ति इस दौरान बढ़कर 492 अरब डॉलर हो गयी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like