नही रहे ‘वॉन्‍टेड’ फिल्म के एक्‍टर इंद्र कुमार…

Please Share
नही रहे ‘वॉन्‍टेड’ फिल्म के एक्‍टर इंद्र कुमार… 2 Hindi News Bharat »

1996 में मासूम फिल्म से फ़िल्मी दुनिया का सफ़र शुरू करने वाले बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे।

सलमान खान और सनी देओल जैसे सितारों के संग कई फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड के इस फिट एक्टर के मौत की खबर से बॉलीवुड जगत में शौक की लहर दौड़ गयी है। मात्र 43 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सभी अचंभित है।

शुक्रवार अंधेरी में उनके घर पर  उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया, जब उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इन्द्र ने कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने सलमान खान के साथ ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और ‘वांटेड’ में काम किया था। वे एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर वीरानी के तौर पर भी नजर आए थे।

अभिनेता वर्ष 2014 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब एक मॉडल ने उन पर बॉलीवुड फिल्म में काम दिलाने का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply