बिन ब्याही मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

Please Share

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले में बिन ब्याही मां बनने का एक प्रकरण समने आया है। पीडिता का आरोप है कि उसके गांव के रहने वाले एक शख्स ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। 3 जनवरी को उसने एक बच्ची का सरकारी अस्पताल में जन्म दिया। बच्ची के जन्म होने तक आरोपी उसे अपनाने की बात करता रहा लेकिन अब उसे अपनाने से इंकार कर रहा है।
अपनी इसी पीडा़ को लेकर पीडित लड़की न्याय की गुहार लगाने अपनी 54 दिन की बच्ची के साथ जिला मुख्यालय जिलाधिकारी के पास पहुंची। उसके साथ मासूम बच्ची भी है। लड़की की लडाई में उसके पिता भी साथ है।
सवाल ये है कि 54 दिन की मासूम को अपने पिता का नाम मिलेगा या नही ? 21 साल में मां बनी एक लड़की और 54दिन पहले जन्मी एक मासूम को किस प्रकार से न्याय मिलेगा ये देखना होगा। वहीं पीड़िता का कहना है कि या तो उसे वो व्यक्ति अपनाये जिसने झूठी दिलासा दे कर उसके जीवन के साथ खिलवाड़ किया या फिर सरकार उसे न्याय दे। पीड़ित लड़की अपनी इसी आस को लिये जिलाधिकारी के पास पहुची है। वहीँ जिलाधिकारी का कहना है कि उनके सामने ये प्रकरण आया है। पूरे पकरण को पुलिस विभाग और निर्भया प्रकोष्ठ में जांच के लिये भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाऐगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply