जानिए कौन हैं पूरे विश्व में सबसे अमीर भारतीय

Please Share

दिल्ली : अमीरों की लिस्ट जारी करने वाली चीन की ग्लोबल रिसर्च फर्म ‘हुरून’ (Hurun Rich List) ने 2018 में सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी पूरे विश्व में सबसे अमीर भारतीय हैं। लिस्ट में कुल 131 भारतीय अमीर शामिल हैं। यदि विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के अमीरों को भी जोड़ दिया जाये तो इस सूची में भारतीयों का कुल आंकड़ा 170 पहुँचता है। सूची के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 2.92 लाख करोड़ रुपए (45 अरब डॉलर) हैं। वो पूरे विश्व में सबसे अमीर भारतीय हैं। वहीँ पूरे विश्व के अमीरों में मुकेश अंबानी का 19वां स्थान है। 1.17 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे स्थान पर हैं। इसी तरह 96.2 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सन फार्मा के प्रमुख दिलीप सांघवी तीसरे स्थान पर हैं। अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस 7.99 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पूरे विश्व के सबसे अमीर आदमी हैं। निवेशक और बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट 6.6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

इनकी संपत्ति 1 अरब डॉलर (6,500 करोड़ रुपए) से अधिक है। लिस्ट के मुताबिक चीन 819 अरबपतियों के साथ विश्व में पहले नंबर पर है। इसी तरह 571 अरबपतियों के साथ अमेरिका सूची में दूसरे स्थान पर है। भारत ने इस लिस्ट में जर्मनी को पछाड़ कर 131 अरबपतियों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में इस साल 31 नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply