निकाय चुनाव में ताल ठाकेगी आम आदमी पार्टी

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही उत्तराखंड को भी एक मजबूत तीसरे विकल्प की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी में वह विकल्प बनने की पूरी क्षमता है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास संगठन को मजबूत करने का अभी समय है। उस पर पार्टी काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है, बस उनको संगठित करने की जरूरत है। पार्टी इस समय उसी काम में लगी है। उन्होंने दावा किया कि आगमी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा कांग्रेस को मजबूत चुनौती देगी।निगमों में मेयर और अध्यक्ष पदों के साथ ही वार्ड सदस्यों के चुनाव भी लड़ेगी। दावा किया कि आम इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।

उत्तरप्रदेश और दूसरे प्रदेशों में हुए उप चुनाव के परिणामों पर सिन्हा ने कहा कि जनता भाजपा, कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है। यूपी लोकसभा उप चुनाव में सभी देख चुके हैं। देश के सामने आम आदमी पार्टी ही एक मात्र विकल्प है, जो तीसरे विकल्प के रूप में बचती है। सिन्हा ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव में उनकी पार्टी 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply