शादी का झांसा देकर करता रहा 5 साल तक दुष्कर्म

Please Share

हल्द्वानी: मुखानी में एक इंजीन‌ियर का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसने भरोसे के रिश्ते को ही बदनाम कर दिया।

दरअसल इंजीन‌ियर ने अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की के साथ दोस्ती, प्यार और शादी के नाम पर पहले तो 5 साल तक उसके साथ शारीरिक संबन्‍ध बनाए और फिर लड़की से शादी करने से इन्कार कर दिया।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए थानाध्यक्ष कामाल हसन ने बताया कि इंजीनियर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच के लिए विवेचक नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी जस्सू बिष्ट पांच साल पहले देहरादून में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। और इसी बीच पीडिता और जस्सू मिले थे।

Leave a Reply