वापस आएगा त्रेता युग.. जानिए कब और कैसे…

Please Share
वापस आएगा त्रेता युग.. जानिए कब और कैसे… 2 Hindi News Bharat »

लखनऊ: त्रेता युग में जब राम लंका पर विजय हासिल करके अपनी राजधानी अयोध्या लौटे तो वहां दिवाली मनाई गई थी। त्रेता की उसी दिवाली को योगी सरकार इस साल 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में फिर दोहराएंगे।

दिवाली में भगवान राम के अयोध्या आने के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को रोशनी से सजाने का फैसला किया है।

राम लंका पर विजय पाने के बाद सरयू नदी से होकर वापस लौटे थे इसलिए सरयू के किनारे दीये जलाए जाएंगे और लाखों दीये रोशन पानी में तैराये भी जाएंगे।

सरयू के किनारे बने सारे मंदिरों और प्राचीन इमारतों को सजाया जाएगा और वहां राम कथा से जुड़े हुई नृत्य नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही सरयू नदी की आरती भी होगी।

इसके अलावा अयोध्या में कनक भवन, हनुमान गढ़ी समेत भगवान राम से जुड़े हुए सभी स्थानों को रोशन किया जाएगा। इस काम में अयोध्या के साधु संतों और महंतों को भी शामिल किया जा रहा है।

कुल मिलाकर योगी सरकार त्रेता युग की दिवाली को कल युग में दोहराने की कोशिशों में जुट गई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply