बेटे से गेहूं की मढ़ाई में हाथ बटाने को कहा, बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाली पिता की गर्दन

Please Share

बागेश्वर: जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के भिलकोट गाँव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ  रविवार को एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। मामूली घरेलू कलह के चलते बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा। भिलकोट गांव में हुई इस दिल दहलाने वाली घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं।

जानकारी के मुताबित, गरुड़ तहसील के डंगोली पुलिस चौकी के अंतर्गत भिलकोट गाँव में रघुबीर सिंह, उम्र 68 वर्ष अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ घर के आंगन में गेहूं की मढ़ाई कर रहे थे। तभी उन्होंने अपने मझले पुत्र चंदन सिंह से भी गेहूं की मढ़ाई में हाथ बंटाने को कहा। इस पर चंदन आग बबूला हो गया और अंदर से कुल्हाड़ी निकाल लाया। उसने कुल्हाड़ी से अपने पिता रघुबीर सिंह की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर गर्दन काट दी। जिससे रघुबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव कब्जे में ले लिया है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि, रघुबीर सिंह के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा गोविंद सिंह बाहर नौकरी करता है। छोटा बेटा चमन सिंह घटना स्थल से कुछ दूरी पर रहता है। मझला बेटा और हत्यारोपी चंदन सिंह माता-पिता के साथ रहता है, जो अभी अविवाहित है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बेरोजगारी के चलते मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रहा था। मौके पर उप-जिलाधिकारी सुंदर सिंह भी पहुंचे थे। वहीं हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था, पुलिस ने चंदन को पकड़ने के लिए पुलिस ने चारों ओर वायरलेस से सूचना दी और कौसानी के थानाध्यक्ष एसएस नयाल ने चंदन को सोमेश्वर बाजार में धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like