उत्तराखण्ड पुलिस के दल ने की मांउण्ट एवरेस्ट फतह

Please Share
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड पुलिस बल के जवानों द्वारा माउंट एवरेस्ट शिखर के सफल आरोहण हेतु दल के सभी सदस्यों और उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है कि देश के किसी भी राज्य के प्रथम पुलिस दल के रूप में उत्तराखंड पुलिस ने एवरेस्ट पर फतह हासिल की है।
रविवार को पुलिस बल के जिन सदस्यों ने एवरेस्ट शिखर तक सफलता पूर्वक आरोहण किया, उनमें  मनोज जोशी, बिजेन्द्र कुडियाल, सूर्यकान्त उनियाल, प्रवीन चौहान एवं योगेश रावत हैं। उत्तराखण्ड पुलिस का दूसरा दल रविवार या सोमवार को मौसम के अनुकूल होने पर एवरेस्ट शिखर पर पहुंचेगा। इस दल में टीम लीडर नवनीत सिंह भुल्लर, संजय उप्रेती, रवि एवं  बिजेन्द्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के दूसरे दल को भी एवरेस्ट फतह करने के लिये अग्रिम शुभकामनाएं दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like