30 मई से शुरू होगा भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण-13’

Please Share

पिथौरागढ़: सूर्या कमान के तत्वावधान में भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण-13’  का आयोजन आगामी 30 मई 2018 से 12 जून 2018 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जायेगा। इस युद्धाभ्यास में लगभग 300 भारतीय सैनिक एवं नेपाल की सेना भाग लेगें। इस दौरान दोनों देशों की सेनायें विगत में आयोजित विभिन्न काउन्टर इंसर्जेन्सी एवं आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुरूप अपने-अपने अनुभवों को साझा करेंगी।

सूर्य किरण एक छमाही सैन्य संयुक्त युद्धाभ्यास है, जो बारी-बारी से भारत एवं नेपाल में आयोजित किया जाता है। भारतीय सेना द्वारा विभिन्न देशों के साथ आयोजित होने वाले सैन्य युद्धाभ्यासों के अपेक्षा इसमें भाग लेने वाले सैनिकों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा है।

इस सैन्य युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल तथा भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय स्थापित करना है। इस सैन्य युद्धाभ्यास में आपदा प्रबन्धन सहित राहत एवं बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया जायेगा। इस प्रकार के संयुक्त सैन्य अभ्यासों से दोनों देशों के बीच रक्षा समन्वय के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like